Wednesday, April 29, 2020

मन की ३ उलझन

           इस खूबसूरत सी जिंदगी  में  कई बार हम खुद को कुछ ऐसी गाँठे से बंधा हुआ पाते हैं जो हमें उलझाए रखतीं हैं और आगे बढ़ने से रोकती हैं |ये होती तो अदृश्य हैं पर हमारे अवचेतन मन पर बहुत गहरा  असर डालती रहती हैं |
                       किसी भी गठान को खोलने से पहले हमें उसे देखना पड़ता है की वो असल में बंधी  किस तरह से है , ऐसा करने से उसे खोलना आसान हो जाता है| तो चलो इसी तकनीक  से हम कुछ गाँठे खोल लेते हैं........... जो हैं ,
मन गाँठे की |

मन को समझें

👀

[१ ]जलन 

        भई ये बात तो गलत है ,हम तो किसी से नहीं जलते ........अच्छा ! तो व्हाट्स एप्प का मुसकुराता हुआ वो छोटा सा स्टेटस  हमारे लिए ऐसी तात्कालिकता (अर्जेन्सी ) क्यूँ  बना कर  देता है की हमें तुरंत ही उससे भी अच्छा स्टेटस डालना जरुरी हो जाता है..... अरे छोड़ो यह सब तो हंसी ठिठोली की बातें हैं इसमें जलन थोड़े ही है |तो चलो ज़रा वो वकया याद करते हैं जब कोवर्कर के लिए तालियाँ बज रही थी ,और इसमें हमारे दोनों हाँथ भी इसमें शामिल थे ,मगर  हमरे अंदर कुछ फिसलता सा जा रहा था, कुछ जलता सा जा रहा था, मेहनत हमने की थी पर तालियाँ हमारे लिए नहीं बज रही थी और हम उदास थे|

हमने उस समय अपनी मेहनत को तो देखा पर जिसके लिए तालियां बज रही थी क्या उसकी मेहनत देखी ....... या उसकी मेहनत पर उसके भाग्य का पर्दा डाल कर उसकी मेहनत को ही नकार दिया था ?

तो समझ गए न ये गाँठे बंधी  कैसे ......... इसे खोलने के लिए हमें बस यह स्वीकार करना है की ईश्वर कभी किसी से भेदभाव नहीं करता | वह तो बस बनाते जाता है एक से एक प्राणी ,हमे उसकी हर कृति की सराहना करनी है,और मान लो ऐसा करना भी हमे मुश्किल लगे तो थोड़े समय के लिए हमें अपना ध्यान  विशिष्टता पर केंद्रित  करना है जो ईश्वर ने हमें बख्शी है ......सिर्फ हमें  😊

[2]अवास्तविक उम्मीद 


कई  बार हम ये सोंच कर परेशान  होते रहते हैं की जब हम भला ही कर  रहे हैं , सामने वाले की भलाई समझ कर  ही बदलने को कह रहे हैं पर हमारी बात क्यों नहीं मानी जा रही|


भई  सामने वालाबंदा भी तो इंसान ही है न,उसकी भी तो  खुद की सोचने की,काम करने की प्रणाली (सिस्टम) होगी | हम क्यों उसे  बदलने  पर तुले हुए हैं जबकि हम जानते हैं की अपने अलावा किसी भी के विचार को अपनी इच्छा से रत्ती भर भी बदल नहीं सकते |

क्या पता उसके अंदर हमारी वजह से आत्म अस्वीकृति की भावना आ गई हो..... या फिर ये भी हो सकता है की हमसे रिश्ता रखना अब उसके लिए बहुत मुश्किल हो जाए | अगर हम ऐसा  अपने बच्चे के लिए कर  रहे है तो  उसके आत्म सम्मान  की ठेस पहुंचते  होने में देर नहीं लगेगी|
                      
रियल लाइफ ह्यूमन इंटरेक्शन की कहानी यहाँ पढ़ें    


इस परिस्तिथी  में हमें बस इतना करना है  की पहले तो जो जैसा है उसे वैसे ही स्वीकार कर लेना है | और जब हम ऐसा कर  लेंगे  वो भी पुरे प्यार के साथ, तो हम पाएंगे की वह इंसान खुद ही बदल रहा है हमारे लिए,हमारी ख़ुशी क लिए, बिलकुल  जैसा हम चाहते हैं वैसा तो नही  पर समायोज्य (अडजस्टेबल) तो जरूर हो जायेगा |
सभी पर दया का भाव रखें


एक और जरुरी बात , ईश्वर  ने  सारी प्रकृति की तरह हम इंसानो को भी पांच तत्वों के संयोजन  से बनाया है और इसी संयोजन पर ही स्वयं की ऊर्जा आधारित रहती है| तो जब तक किसी की ऊर्जा नुकसानदायक न हो तब तक उसकी ऊर्जा से छेड़खानी करने की हमे  कोई जरूरत नहीं है|


[3]क्षमा  ना कर पाना 

यह एक ऐसी गाँठ है जिसे हम २ चरणों  में खोल सकते हैं जिसमे पहला है:
 पहले  खुद को क्षमा करें 

जब मेरे साथ ऐसा गलत हो रहा था तब मैने  कुछ समझा /किया  क्यों नहीं? मै बेवकूफ हूँ .........😢
कुछ ऐसी ही बातें करते पाते है न हम कभी कभी खुद को|
  
                             एक तो किसी और ने हमारे साथ गलत किया उप्पर से हम उसकी सजा अनजाने में  खुद को दे रहे होते हैं|
  
 तो क्या हुआ हमे समझ नहीं थी, क्या हुआ हमने छोटी सी भूल कर दी |कुछ सीखा तो हैं न हमने इससे|  वैसे भी बाहर से हमने दुसरो को माफ़ तो कर ही दिया है तो खुद क लिए इस तरह शर्मिंदगी मन में रखने से क्या फायदा |
   
     माना की परिस्थिति  उस अंनजानी गलती की वजह से बिगड़ गई है पर  हम ये तो मानते हैं न की पतझड़ के बाद ही तो हरियाली अपने रंग दिखती है|

          तो जो कुछ भी हुआ उसे जिंदगी का महत्वपूर्ण पाठ समझ कर अपनी छोटी सी भूल को माफ़ करने के साथ दुसरो को भी माफ़ करते हैं,वो भी पुरे दिल से|

हम गलती से ही सीखतें हैं

खुद को हील करें 
एक बार जब हम अंदर से स्वस्थ्य  हो जाते हैं तो स्वतः ही दुसरो को भी क्षमा कर ही देते हैं |जब घाव ताजा होते हैं तब हमारे मन में बदला लेने के विचार आते हैं |तो हमारा पर खुद पर ध्यान होना ही लाभदायक है  होगा|

सबको क्षमा करें


-प्रगति 




क्या आपको ये पोस्ट पसंद आया ?
कृपया अपने  फीडबैक कमेंट में लिखें | 
वर्तनी /मात्रा त्रुटियों पर क्षमा करें |


१ और प्यारा पोस्ट  👉  हैप्पी मदर्स डे

धन्यवाद 😍

No comments:

Post a Comment